इतना ऊपर उड़ना भी ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाय : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे में मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि ‘इतना ऊपर उड़ना भी ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाय।
गुरुवार को सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
श्री यादव आगे लिखते हैं कि ‘पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों. ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।
एक दिन पहले सपा सुप्रीमो श्री यादव ने ट्वीट किया था कि ‘ये सच है कि बुनियाद कभी दिखती नहीं पर ये नहीं कि उसे देखना भी नहीं चाहिए। जिन गरीबों के भरोसे की नींव पर आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है, ऊंचाईयों पर पहुंचने के बाद, संकट के समय में भी उन गरीबों की अनदेखी करना अमानवीय है। (एजेंसी, हि.स.)