खबरे
अरविन्द अकेला कल्लू और निधि झा का खेल मैं नागिन तू सपेरा

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा ने एक नया खेल यानि नई फिल्म की शुरुआत की हैं। जी हाँ, जाने माने फिल्म मेकर अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले एक नई बेहतरीन भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा का आगाज़ हुआ है, जिसमें अरविन्द अकेला कल्लू और निधि झा रोमांचक अंदाज़ दर्शकों से रूबरू होंगे। इस फिल्म में नाग – नागिन का रोमांटिक प्रेम प्रसंग सिनेप्रेमियों को बहुत रोमांचित करेगा। फिल्म के एक गाने का फिल्मांकन अरविन्द अकेला कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा के साथ किया गया, जिसमे नवोदित अदाकारा चाँदनी सिंह भी नज़र आएंगी।
–

–
जिसकी कोरियोग्राफी राम देवन मास्टर ने किया है। नाग नागिन के अनोखी कहानियों पर बन रही इस फ़िल्म को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू और निधि झा ने बताया कि यह फ़िल्म नाग नागिन को सपेरा से कितना लगाव रहता है और क्यो रहता है? इन सभी गतिविधियों को फ़िल्म में दर्शया जायेगा। भोजपुरिया दर्शको को ध्यान में रखकर फ़िल्म का कर्ण प्रिय गीत संगीत भी बनाया गया है। जो काफी मधुर है। इस फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर है जबकि संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय हैं। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, चाँदनी सिंह और नीरज यादव हैं।