Home Sliderदेशनई दिल्ली
22 सितम्बर को कांगड़ा में रैली करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार और समर्थकों में उत्साह भरने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कांगड़ा में विशाल जनसभा करने जा रहे हैं। 22 सितम्बर को शाह कांगड़ा में युवा हुंकार रैली करने जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के आखिर में विधान सभा चुनाव होना तय है। 68 सदस्यीय विधान सभा में कांग्रेस के पास 36 और भाजपा के पास 26 सीटें हैं। जबकि 6 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है।