Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली
2 सालो में भारत-पाक सीमा पर हुई 492 घुसपैठ की घटनाएं .

नई दिल्ली, 29 मार्च := भारत-पाक सीमा पर पिछले 2 वर्षों (2015 व 2016) में घुसपैठ की 492 घटनाएं प्रकाश में आई हैं। जबकि बांग्लादेश और म्यांमार से लगी भारतीय सीमा में इसी दौरान घुसपैठ के क्रमश: 5 और 182 मामले दर्ज किए गए।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा में वर्ष 2015 में 122 और 2016 में 370 घुसपैठ के मामले दर्ज हुए हैं जो घुसपैठ में वृद्धि दर्शाती है।उन्होंने बताया कि तीनों देश खासकर भारत-पाकिस्तान सीमा पर आधुनिक उपकरणों से घुसपैठ रोकने पर नजर रखी जा रही है