15 वीं मंजिल से कूदकर युवती ने किया आत्महत्या , 7 साल से प्रेमी के…….

मुंबई, 12 दिसंबर : मुंबई के पश्चिमी उपनगर के मालाड में स्थित मालवणी में अर्पिता तिवारी नामक युवती ने मानवस्थल नामक इमारत की 15 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। यह युवती इवेंट शो में एंकरिंग का काम करती थी। मालवणी पुलिस ने आकस्मिक दुर्घटना का मामला दर्ज करके पड़ताल शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मालाड के मालवणी में स्थित मानवस्थल इमारत की 15 वीं मंजिल पर रहने वाली इवेंट शो में एंकर के रूप में कार्यरत अर्पिता तिवारी ने अपने फ्लैट से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली| पड़ोसियों ने जब अर्पिता का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी| उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
मुंबई उपनगरीय हार्बर लोकल सेवा लड़खड़ाई, चेंबूर में रेलवे लाइन हुई ब्रेक
अस्पताल के डॉक्टर ने उसे भर्ती करने के पूर्व मृत घोषित कर दिया। अर्पिता ने आत्महत्या क्यों किया, इसके पीछे का कारण तो पता नहीं चल पाया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अर्पिता अपने प्रेमी के साथ सात वर्ष से रह रही थी। (हि.स.)।