खबरेदेश

हॉकी इंडिया से 2021 तक जुड़ा रहेगा सहारा ग्रुप

नई दिल्ली, 05 जनवरी= सहारा ग्रुप 2021 तक जूनियर और सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय टीम का बड़ा साझीदार होगा। सहारा इंडिया 1995 से भारतीय हॉकी से जुड़ा हुआ है।

यह  भी पढ़े : 26 जनवरी के अवसर पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम इंडिया इंग्लैंड से वसूलेगी लगान

सहारा इंडिया परिवार के मुख्य कारपोरेट कम्यूनिकेशन्स अभिजीत सरकार ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और हमें जूनियर और सीनियर स्तर की पुरूष और महिला टीमों के बीते साल के प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। सहारा इंडिया परिवार खेल में सभी स्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है| हम हॉकी इंडिया के साथ उंचाईयां छूने के उनके प्रयास के लिए अपनी साझेदारी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने कहा कि हम 2021 तक हॉकी इंडिया का सहयोग करने के लिए सहारा इंडिया परिवार का शुक्रिया अदा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close