हत्या के आरोप में इस मंत्री को हुई उम्र कैद की सजा.

Uttar Pradesh.बस्ती, 10 अप्रैल= समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री राम करन आर्य को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। अखिलेश सरकार में आबकारी एवं खेलकूद (राज्यमंत्री) रहे राम करन पर डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल के चचेरे भाई की शम्भू पाल की हत्या के मामले में साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में उन्हें सजा सुनायी गई है। रामकरन में कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिले में 24 नवम्बर, 1994 को 12 बजे दिन में भरवलिया निवासी शम्भूपाल की हत्या कर दी थी। मामले में राम करन आर्य सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले के अनुसार इस दिन तत्कालीन नगर पूरब विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामकरन आर्य कम्पनी बाग से गांधी कला केन्द्र की ओर जा रहे थे। पीछे से तत्कालीन विधायक सदर जगदम्बिका पाल के चचेरे भाई शम्भू पाल भी एक जीप से उनके पीछे आ रहे थे। ब्रेक फेल होने से उनकी गाड़ी रामकरन आर्य की गाड़ी से टकरा गई। दोनों में विवाद हो गया। वादी मुकदमा जयबख्श पाल के अनुसार, रामकरन व उनके साथियों ने शम्भू पाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में आज जिला जज ने उन्हें सजा सुनाई।
शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं को पूर्व प्रधान ने पीटा, गिरफ्तार
रामकरन इस बार बस्ती की महादेवा सीट से चुनाव हार गए थे। जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सीट से जीतकर सदन में पहुंचे थे। वहीं अपने विवादित बयानों के कारण वह कई बार सुर्खियों में आये। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।