खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

सीटों के बटवारे को लेकर टूटेगी भाजपा-शिवसेना युति ?

मुंबई, 19 जनवरी = मुंबई मनपा चुनाव में पांच से दस सीटों को लेकर भाजपा-शिवसेना में जारी युति टूट सकती है। इसके पहले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच कुछेक सीटों पर बात नहीं बनी थी और युति टूट गई थी। तब दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

गौरतलब है कि मुंबई मनपा की 227 सीटों में से भाजपा ने शिवसेना से 114 सीटों की मांग की है, पर शिवसेना भाजपा के लिए 95 से सौ सीटें छोड़ने की इच्छुक दिख रही है। जानकारों का मानना है कि भाजपा 105 सीटों पर समझौता कर सकती है।

यह भी पढ़े : एटा सड़क हादसा : अब तक 15 बच्चों की मौत, मृतकों की सूची जारी.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना-भाजपा के बीच 171-117 सीटों के बीच सहमति बनी थी, पर लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद भाजपा ने 50-50 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर दी। शिवसेना 150 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इस कारण पांच-छह सीटों को लेकर दोनों के बीच बात नहीं बनी और दोनों दलों के बीच जारी युति टूट गई। इसी की पुनरावृत्ति मुंबई मनपा चुनाव में हो सकती है।

इसका कयास राजनीतिक जानकार इसलिए लगा रहे हैं कि दो दलों के बीच दो बैठकें अनिर्णय की स्थिति में समाप्त हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close