खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य
सातारा : बस पलटने से 43 यात्री घायल , 5 यात्रियों की हालत चिंताजनक

मुंबई, 21 अगस्त : सातारा जिले के राजाली गांव में एक एसटी महामंडल की बस पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गए हैं। इस घटना में घायलों का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में हो रहा है। घायलों में पांच यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सातारा जिले के पलटण तहशील में राजाली गांव के पास जा रही एसटी महामंडल की बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया था। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के नजदीक खेत में घुस गई और खेत में बस पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है।