सशस्त्र सीमा बल को मिले दो राष्ट्रीय पुलिस पदक एवं 12 भारतीय पुलिस पदक

लखनऊ, 26 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ के सशस्त्र सीमा बल के सीमान्त मुख्यालय में आयोजित 69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल को दो राष्ट्रीय पुलिस पदक एवं 12 भारतीय पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों को हार्दिक बधाईयां दी।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमान्त लखनऊ के महानिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने प्रशासनिक ब्लाँक मे तिरंगा ध्वजारोहन किया। एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को महानिदेशक एवं अपनी ओर से 69 वें गणतंत्र दिवस के शुअवसर पर सभी को शुभकामनाए दी। इस अवसर पर महानिरीक्षक ने राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले के.एम. करिअप्पा सहायक निदेशक प्रचार एवं हिस्ट्री बल मुख्यालय दिल्ली और एके दास उपमहानिरीक्षक एवं भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित 12 अन्य अधिकारियों को सम्मानित होने पर लखनऊ केन्द्र की ओर से हार्दिक बधाईयां भी दी।
वहीं गणतन्त्र दिवस के अवसर पर महानिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने महानिदेशक डिस्क से सम्मानित कमांण्डेट मुकेश कुमार तृतीय वाहिनी, उप कमांण्डेट टी. राजेश पाल प्रथम वाहिनी, उप कमांण्डेट आशिष कुमार पाण्डेय तृतीय वाहिनी, अनुभाग अधिकारी अभिजीत दत्ता, सहायक कमाण्डेट अनुराग पाल सिंह चतुर्थ वाहिनी, सहायक कमाण्डेट स्वपन रजक चतुर्थ वाहिनी, निरीक्षक पवन कुमार नवीं वाहिनी, उप निरीक्षक सुनिल दत्ता तृतीय वाहिनी, सहा. उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी प्रथम वाहिनी व मुख्य आरक्षी राजेश पाल नवी वाहिनी को सम्मानित किया और पदक प्रदान किये।
एसएसबी के महानिरीक्षक सौरभ ने कहा कि वर्ष 2017 के लिए अधिकारियों एवं जवानों की प्रशंसा कम पड़ जायेगी और बातें होती ही रह जायेगी। उनकी जितनी तारिफ किया जाये, कम ही रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष सीमा पर एसएसबी ज्यादा सजग रही और अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखा। देश की सीमाओं को और सीमान्त वासियों को सुरक्षा सुनिश्चित किया। आगे भी देश हमारे हाथों में सुरक्षित रहेगा, इसका हम संकल्प लेते हैं।