
गोपेश्वर, 04 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों ने नगर में गुरुवार को पथ संचलन किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जहग पुष्प वर्षा कर स्यवंसेवकों का स्वागत किया। 28 दिम्बर से शुरू इस साप्ताहिक प्रशिक्षण वर्ग में जिले से लगभग सौ स्वयंसेवक ने भाग लिया है।
चमोली जनपद के सुभाष नगर स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज में चल रहे संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। पथ संचलन सुभाषनगर से होते हुए गोपीनाथ मंदिर व वापस सुभाषनगर में शिविर तक किया गया। संचलन के बाद जिला संघचालक राजेन्द्र पंत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख खिलाफ सिंह, डॉ. दनेश सती आदि वरिष्ठ स्वयंसेवक ने भी कार्यक्रम भाग लिया।