खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य
शिवसेना के पूर्व नगरसेवक व शिवसेना नेता की हत्या,3 हिरासत में

मुंबई, 08 जनवरी (हि.स.)। मुंबई में कांदिवली में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक अशोक सावंत की अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में घायलावस्था में उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया , जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है है और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक सावंत केबल व्यवसाई थे। बीती रात 11 बजे सावंत अपने घर लौट रहे थे, उसी समय मोटरसाईकिल पर सवार हमलावरों ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस घटना में घायल अशोक सावंत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ,लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दिया है और 3 लोगों को हिरासत में लिया है।