
पटना, सनाउल हक़ चंचल-
यह घटना गुजरात के अहमदाबाद की है जहां एक बच्चे की चाहत में 25 साल की महिला से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है।
बता दें महिला ने ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसके पति और ससुर ने डॉक्टर के साथ जबरन संबंध बनवाने का दबाव भी बनाया था। महिला ने साथ ही बताया कि मुंबई स्थित विरार निवासी उसका पति निकेश गिरि संबंध बनाने के लिए शारीरिक रूप से अक्षम है इसलिए उसने ऐसा किया।
बुरी खबर : देश का यह बड़ा बैंक बंद करने जा रहा है अपना 300 ब्रांच
पति नहीं बना सकता था शारीरिक संबंध
एसीपी (महिला सेल) पन्ना मोमाया ने शिकायत के अनुसार जानकारी देते हुए कहा कि, ‘महिला की गिरि से शादी मार्च 2016 में हुई थी। शादी की पहली रात को उसके पति ने उससे कहा था कि उसके घरवालों ने डिमांड के अनुसार दहेज नहीं दिया। साथ ही ये भी बताया कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है।
कमरे में घुस गया डॉक्टर
एसीपी मोमाया ने कहा कि महिला का दावा है कि उसी रात डॉ. यादव भी कमरे के अंदर घुस आए लेकिन महिला द्वारा मना करने पर पति और आरोपी डॉक्टर ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और महिला को पूरी रात बरामदे में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जबरदस्ती कमरे में घुस गया ससुर
पुलिस अधिकारियों ने महिला के ससुर पन्नालाल गिरि के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि पन्नालाल गिरि नशे में धुत होकर कमरे में घुस आया और महिला के बगल में सोने लगा। उसने महिला को अपने निजी अंगों को छूने और संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।’
हालांकि महिला ने कमरे से बाहर भागकर किसी तरह खुद को बचाया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने अपने घरवालों को छह महीने ही इसके बारे में सब कुछ बताया था लेकिन उसके ससुराल वाले उनके घर आकर डिवोर्स पेपर पर साइन करवाने के लिए दबाव बनाने लगे और मना करने पर भयानक परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।