खबरेदेशनई दिल्ली

शनिवार से सोशल मीडिया पर रहेगा मोदी का राज़ !

नई दिल्ली, 20 जनवरी=  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम शनिवार से एक बड़ी उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। बराक ओबामा के शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब अमेरिकी राष्ट्रपति के पद से हटते ही प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन जाएंगे।

फेसबुक, टि्वटर, यूट्यूब और गूगल प्लस पर फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर्स में मोदी अभी तक ओबामा के बाद दूसरे नंबर पर थे। मोदी सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टि्वटर पर संदेश टू सोल्जर, माईक्लीन इंडिया, इंक्रेडिबल इंडिया, सेल्फी विद डॉटर के जरिए कई बार ट्रेंड स्थापित किए। वह टि्वटर पर बेहद लोकप्रिय हैं। मोदी का इस बात पर जोर है कि सरकार और पार्टी के प्रतिनिधि सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से बेहतर ढंग से संपर्क स्थापित कर सकें।

मोटी को टि्वटर 2 करोड़ 65 लाख लोग फालो करते हैं। फेसबुक पर फालोवरों की संख्या 3 करोड़ 92 लाख, गूगल प्लस 32 लाख, लिंक्डइन 19 लाख 90 हजार, इंस्टाग्राम 58 लाख और यूट्यूब पर उनके 59 लाख फालोवर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close