Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली
लोकसभा में पेश हुआ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (हि.स.)। लोकसभा में आज मुस्लिम महिलाओं के वैवाहिक जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017 पेश किया गया।
विधेयक को पेश करते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह वैवाहिक मुस्लिम महिलाओं के लैंगिक न्याय और समानता के अधिकारों को सुनिश्चित करेगा। उन्हें भेदभाव से बचाएगा और उनके अधिकारों की सुरक्षा में सहायक होगा।
लोकसभा में पेश विधेयक पर राष्ट्रीय जनता दल, ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इतेहदुल मुसलिमीन, मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बीजू जनता दल के सदस्यों ने विरोध जताया और इसे गैर न्यायसंगत बताया।
माकपा ने इस दौरान सदन से वाकआउट किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जब अपनी बात रखनी चाही तो उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ने नोटिस नहीं दिए जाने के चलते अनुमति नहीं दी।