Home Sliderदेशनई दिल्ली
लातेहार में नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में 4 जवान घायल

रांची, 10 नवम्बर (हि.स.)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों द्वारा किए गए लैंड माइंड विस्फोट में चार जवान घायल हो गये हैं। सभी जवान लातेहार जिले के लाटू जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे। उसी दौरान लैंड माइंस विस्फोट हुआ।
इस हादसे में चार जवान गंभीर रूप से घायल हे गये। एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।