लकड़ी लेने नदी के दूसरी ओर जा रहीं थीं महिलाये , मगर बीच में ही पलट गई नाव चार महिलाएं डूबीं

गोरखपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में नदी पार करते वक्त कुछ महिलाओं के डूबने की खबर है। महिलाएं नाव पर सवार होकर लकड़ी लेने नदी के दूसरी ओर जा रहीं थीं। बीच नदी में ही नाव के पलटने से यह हादसा हो गया और चार महिलाएं डूब गईं हैं। मौके ओर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने महिलाओं की खोजबीन शुरू कर दी है। मनु नामक नाविक भी तैरकर नदी से बाहर आ गया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में हुए इस हादसे से कुछ महिलाएं और लड़कियां तैरकर नदी से बाहर आ गईं हैं। ये महिलाएं और लड़कियां रोहिन नदी को लकड़ी की छोटी नाव के सहारे पार कर रही थीं। वह उधर से सुखी लकड़ियां लेकर आती हैं और उनको जलाकर रात का खाना बनाती हैं। महिलाओं से भरी नाव बीच मझधार में पलट गई और यह हादसा हो गया।
नदी में नाव पलटने के बाद हिम्मती और तैराक तीन महिलाएं बच तैरकर बाहर आ गईं हैं, लेकिन 4 डूबी महिलाओं का अभी कोई अता-पता नहीं है। मौके पर पहुंची पीआरवी और गोरखनाथ पुलिस के बाद एनडीआरएफ की टीम ने महिलाओं की खोजबीन शुरू कर दी है।
यह महिलाएं तैरकर आई बाहर
तारा (15) पुत्री प्रकाश निषाद , निवासी नयागांव रामपुर
इनके डूबने की है सूचना, जारी है खोज
रवीना (17) पुत्री राजू निषाद
बेबी (17) पुत्री रामदेव
प्रीति (6 ) पोती झिनु उमर
निशा पत्नी मनोज