Home Sliderखबरेविदेश

लंदन के ग्रेनफेल टावर में आग लगने से अब तक 6 लोगों की मौत

लंदन, 14 जून = पश्चिमी लंदन के लाटिमर रोड पर स्थित एक 24 मंज़िला रिहाइशी इमारत में मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद आग लग गई जिसमें अब तक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और करीब 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों का कुछ अतापता नहीं है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

l1
समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, आग लगने के दस घंटे बाद भी ग्रेनफेल टावर से आग की लपटें निकल रही हैं। लंदन के फ़ायर कमिश्नर ने कहा है कि फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि कुल कितने लोगों की मौत हुई है, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

l2

आग को बुझाने के लिए 40 दमकल गाड़ियां और 250 से अधिक अग्निशमन कर्मी कई घंटों से मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन अगन्शमन कर्मी अब भी इमारत की सबसे उपरी मंजिल पर नहीं पहुंच पाए हैं। इस इमारत में 130 अपार्टमेंट हैं और करीब छह सौ लोग रहते हैं।आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। हाल के वर्षों में लंदन में आग लगने की यह सबसे बड़ी घटना है।

l3
चश्मदीदों के अनुसार, आग से बचने के लिए कुछ लोग खिड़की कूद गए तो कुछ गिले कपड़े और कंबल का सहारा लेकर इमारत से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि 87 लाख पौंड की लागत से इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था।

लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में लगी भीषण आग , 200 दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

लंदन के अग्निशमन दल का कहना है कि आग पूरी इमारत में लगी हुई है और आग की लपटों के साथ धुआं का गगनचुंबी गुब्बार दिख रहा है। लंदन पुलिस ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close