खबरे

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से वरूण का नाम गायब !

नई दिल्ली, 21 जनवरी=  भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष पेश की है। दिलचस्प बात ये है कि 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, मनोज सिन्हा और वरूण गांधी का नाम शामिल नहीं है। 

आयोग को सौंपी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, वैंकया नायडू, रामलाल, स्मृति ईरानी, ओम माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, कलराज मिश्र, उमा भारती, शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, योगी आदित्यनाथ, संजीव बलियान के नाम शुमार हैं।

इसके अलावा, रामविलास पासवान, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार, शिवप्रकाश, सुनील बंसल, राजवीर सिंह, कौशल किशोर, मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्या, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, रामशंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेन्द्र सिंह, बीएल वर्मा, मेनका गांधी, नरेन्द्र कश्यप, अवतार सिंह भड़ाना व लोकेश प्रजापति का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close