उत्तर प्रदेशखबरे

यूपी में जनता का ध्यान भटकाने की चल रही साजिश.

इलाहाबाद, 29 जनवरी = उत्तर प्रदेश में जनता का ध्यान भटकाने की जो साजिश चल रही है, उसे सफल नहीं होने देंगे और सपा के पूर्व कार्यकाल का हिसाब जनता अवश्य मांगेगी। पिता-पुत्र ने झगड़ा कर जनता का ध्यान बंटाकर पूर्व कार्यकाल पर पर्दा डाला। अखिलेश को पांच साल में हुए बलात्कार, हत्या, जमीन कब्जा आदि पर जवाब देना होगा। इससे वह भाग नहीं सकते।

उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इनकी जो एजेंसी काम कर रही है वह इनके पूर्व कार्यकाल पर चर्चा नहीं करने दे रही है। अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी मिलकर सोचते हैं कि भाजपा से बचा लेगें लेकिन संभव नहीं है। कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश तरक्की नहीं करेगा तब तक राष्ट्र विकास नहीं कर सकता। कहा कि पांचों प्रदेश में भाजपा सरकार बनायेगी।

भाजपा के घोषणा पत्र से आम नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान: सिद्धार्थ

भाजपा शहर पश्चिमी के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में जो घोषणा पत्र जारी हुआ, उससे सपा-बसपा मुरझा गई और आम नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कहा कि इसमें अनेक बिन्दु हैं और प्रत्येक बिन्दुओं पर सभी के लाभ हेतु घोषणा पत्र में जारी किया गया है। राम मंदिर निर्माण के बारे में कहा कि यह संविधान के तहत होगा और राज्य में भाजपा की सरकार आयेगी तो संविधान के तहत राम मंदिर निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में मेट्रो रेल जल्द होगा, आईटी पार्क आयेंगे, एलपीजी कनेक्शन गरीब परिवारों को पूरे उ.प्र में दिया जायेगा। तीन तलाक के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरकार बनेगी तो मुस्लिम महिलाओं के उत्थान हेतु एक आयोग गठित किया जायेगा।

श्री सिंह ने आगे कहा कि खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है तो हिम्मत करके उतरता है और सपा ने पहले ही हार मानकर कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। कहा कि पहले तो केन्द्र में कांग्रेस व राज्य में सपा की सरकारें रहती थी, इसके बावजूद कांग्रेस का नारा 27 वर्ष से यूपी बेहाल क्यों। एक रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा मायावती की तारीफ करने पर कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन तो है ही अब बसपा को भी गठबंधन में शामिल करने की सोच रहे होंगे, कि सभी मिलकर किसी तरह से भाजपा को सत्ता में आने से रोका जाय। नामांकन के बारे में पूछे जाने पर श्री सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को करेंगे। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, देवेन्द्र नाथ मिश्र, दिनेश तिवारी, चन्द्रमा प्रसाद यादव, कुंज बिहारी मिश्र, श्रवण दूबे समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close