यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी

नई दिल्ली, 26 मई = इंडियन यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार के तीन साल पूर्ण होने के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार शाम 4 बजे यूथ कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अशोक रोड स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय जायेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सोनिया की अगुवाई में विपक्ष की बैठक पर भाजपा ने कसा तंज
यूथ कांग्रेस प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने बताया कि यूथ कांग्रेस एनडीए सरकार के 3 वर्ष की पूर्ण विफलता पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। मोदी सरकार को तीन साल हो गए। प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना, सीमा पर देखा जा सकता है। जवानों की हत्या हो रही है और सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रही है। किसान रो रहा है, आम आदमी की रोटी छिन गई हैं, दलित शोषित हो रहा है और सरकार नोटबंदी का गुणगान कर रही है। पीएम मोदी के 2014 में किये गए उनके सभी वादों का सफ़ल होना बाकी है, जबकि सरकार को तीन साल गुजर चुके हैं।