खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य
मुंबई-गोवा महामार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप

मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.) । मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर म्हाड स्थित केंबुर्ली गांव के समीप गुरुवार अलसुबह भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप हो गया है। कोंकण से मुंबई और मुंबई से कोंकण जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बरसात होने की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंबुर्ली गांव में अचानक भूस्खलन हो गया। इसके चलते यातायात ठप हो गया है। सड़क को साफ करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।