उत्तर प्रदेशखबरे

महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी स्मृति ईरानी

बागपत, 05 जनवरी =  केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। बागपत में 13 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगी।

भाजपा की किसान माटी तिलक प्रतिज्ञा, किसान अलाव पर चर्चा व महिलाओं से सीधा संवाद कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुरूवार को कस्बे में हुआ। कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए जनसम्पर्क करने का आहवान किया।

भाजपा प्रदेश चुनाव में कई कार्यक्रमों को लेकर उतर रही है। किसानों से अलाव पर चर्चा कार्यक्रम के अलावा माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम 13 जनवरी को प्रस्तावित है। शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी साधना चैनल पर महिलाओं से सीधा संवाद करंेगी। गुरूवार को कस्बे के शिव फार्म में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयारी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष संजय खोखर, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख गोविन्द चैधरी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शरद तोमर, राजेश चैहान, रविन्द्र राठी, नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार, महेंद्र पाल गुप्ता, अश्विनी प्रभाकर, मनोज धामा, सोनिया चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close