महाराष्ट्र: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया शिर्डी विमानतल का उद्घाटन..

मुंबई, 01 अक्टूबर : शिर्डी में बनाए गए विमानतल का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों रविवार की सुबह किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू उपस्थित थे।
मिली जानकारी के अनुसार शिर्डी के समीप काकडी में शिर्डी विमानतल बनाया गया है। इसका शुभारंभ होने से साईं भक्त मुंबई से शिर्डी 40 मिनट में पहुंच जाएंगे और दर्शन पश्चात उसी दिन वापस मुंबई आ सकते हैं। बताया जाता है कि शिर्डी में बने विमानतल को मुंबई के अलावा

अन्य शहरों से जोड़ने की योजना थी, पर अन्य योजनाओं को प्रलंबित रखते हुए शिर्डी-मुंबई विमान सेवा का शुभारंभ रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों कर दिया गया। अब राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिर्डी साईं शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन होगा।(हि.स.)।
आगे पढ़े :महाराष्ट्र : पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बनाई ”महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी”..