भिवंडी में कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे को पहले गोली मारी, फिर पीट पीटकर की हत्या.

मुंबई, 15 फरवरी = भिवंडी के दबंग कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे की 14 फ़रवरी करीब रात 9 बजे पांच से सात अज्ञात लोगो द्वारा गोली मारकर व पिट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं .
भिवंडी कांग्रेस के दबंग नेता और मनपा में कांग्रेस पार्टी के सभागृह नेता मनोज महात्रे (53) को अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हाथ काटने के अलावा तीन गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए ठाणे के जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े : पीएसएलवी-सी37 प्रक्षेपण : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इसरो को दी बधाई.
भिवंडी जोन-2 के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल सहित अन्य सूत्रों ने भी उनके मरने की पुष्टि की है। इससे पहले भी मनोज म्हात्रे पर नारपोली पुलिस स्टेशन की सीमा में कातिलाना हमला किया जा चुका है।
आगे पढ़े :अपनों ने ही उतारा मौत के घाट
https://www.youtube.com/watch?v=IXoQeRLljx0&feature=youtu.be