
जयपुर, = भाजपा महिला मोर्चा समूचे राजस्थान में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा कराये गये लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन अभियान शुरु करेगा।
मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर, 2016 से सघन अभियान का शुभारम्भ होगा।
इसके अन्तर्गत महिला मोर्चा सभी जिलों में ‘चूल्हे से चौपाल’ तक की जन चर्चा घर-घर जाकर घर की मुखिया महिलाओं से करेगा। उनकी समस्याओं को सुनेगा। राज्य सरकार की योजनाओं के लिए उनकी समस्याओं को संकलित कर यथास्थान उचित कार्रवाई के लिए प्रशासन, सरकार व संगठन के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य भी महिला मोर्चा ही करेगा। जिससे आमजन से संगठन का सीधा संवाद स्थापित हो सके और उनको सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।