
देहरादून, 07 नवम्बर (हि.स.)। भाजपा ने नोटबंदी के सालभर पूरे होने पर मंगलवार को पदयात्रा निकालकर कालेधन का विरोध किया।
महानगर इकाई की ओर से आयोजित पदयात्रा शहर के गांधी पार्क से शुरू होकर पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड होकर, परेड ग्राउंड पहुंच समाप्त हुई।
यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री नरेश बंसल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री सुनील उनियाल गामा, उमेश अग्रवाल शामिल हुए। नेताओं ने कालेधन पर प्रहार करने पर पीएम मोदी की तारीफ की। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।