भाजपा की मुक्ता तिलक बनीं, पुणे की महापौर .

Maharashtra.मुंबई, 15 मार्च (हि.स.)। पुणे के महापौर पद पर भाजपा की मुक्ता तिलक चुनी गई हैं। पुणे मनपा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा का महापौर बना है। महापौर के चुनाव में मुक्ता को 98 मत मिले हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले माह महानगर पालिका, पंचायत समिति और जिला परिषद का चुनाव हुआ था। इसके बाद अब धीरे-धीरे विभिन्न मनपाओं में महापौर का चुनाव हो रहा है। पुणे मनपा में भाजपा की मुक्ता तिलक के सामने राकांपा की नंदा लोणकर चुनाव लड़ रही थीं। मुक्ता तिलक को 98 मत मिला तो नंदा लोणकर को 46 मत मिले। ऐसे में 52 मतों से चुनाव जीतकर मुक्ता तिलक महापौर बन गई हैं। शिवसेना मतदान के समय तटस्थ रही है।
ये भी पढ़े : SBI अध्यक्षा ने किसानों की कर्जमाफी का किया विरोध.
उल्लेखनीय है कि पुणे मनपा में 162 नगरसेवकों में भाजपा के 98 नगरसेवक, राकांपा के 40, कांग्रेस के 11, शिवसेना के 10 और मनसे के दो नगरसेवक हैं।