
Sports.नई दिल्ली, 03 मार्च = फ्रेंच फुटबॉल दिग्गज रेमंड कोपा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 13 अक्टूबर 1931 को जन्मे कोपा फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के एक बेहतरी खिलाड़ी थे। 1950 के दशक में कोपा वो सितारे थे, जो यूरोपियन फुटबाल में छाए रहे।
ये भी पढ़े : विजय हजारे ट्राफी : तीन हार के बाद जीती दिल्ली
कोपा ने जीवन की शुरुआत एन्जर्स से की थी, जहां वे जन्म से मृत्यु तक रहे। उन्होंने अपने फुटबाल करियर की शुरुआत रीम्स से की। उन्होंने कुछ ऐसा नाम कमाया कि दुनिया में उनका नाम पहचाना जाने लगा था।