Home Sliderदेशनई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने दी डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ बधाई दी है।
डॉ सिंह के जन्मदिन पर बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ‘ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’