उत्तर प्रदेशखबरे

पुलिस ने ही भगा दिया चोर को, व्यापारियों का फूटा गुस्सा .

कानपुर, 08 जनवरी =  शहर के दक्षिण इलाके में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। आए दिन चोरी से आजिज होकर व्यापारियों ने एक चोर को पकड़ कर थाने ले गई लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया, जिसके बाद व्यापारियों ने सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

थाना चकेरी के हरजेन्दर नगर बाजार में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। देखने को तो यहां पर पुलिस की पेट्रोलिंग बराबर हो रही है, पर पेट्रोलिंग का चोरों पर कोई खौफ नहीं है। बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए हरजेन्दर नगर बाजार के व्यापारियों ने चोरों के खिलाफ रणनीति बनाई और एक चोर को देर रात पकड़ लिया।

चोर को पकड़ने के बाद उसे थाने ले गए पर सुबह होने से पहले ही उसे पुलिस ने भगा दिया। सुबह जब व्यापारियों ने थाना जाकर देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस की हनक के चलते शांत होना पड़ा, चोर के भागने की खबर आग की तरह फैली और व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोग भी पहुंच गये और सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता का कहना है कि अब साफ हो गया कि यहां पर जितनी भी चोरी होती है उन पर पुलिस का सह जरूर रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close