Home Sliderखबरेविदेश
पुतिन को चौथी बार मिली रूस की कमान, चुनाव में ऐतिहासिक जीत

केमरोव (ईएमएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनाव में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। चुनाव से साबित हो गया कि रूस में उनकी लोकप्रियता बरकरार है। उन्हें इस चुनाव में सन 2012 से भी ज्यादा मत मिले हैं। ऐसे समय में जब रूस और पश्चिमी देशों के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं, रूस की जनता ने पुतिन को अगले छह सालों के लिए राष्ट्रपति चुन लिया है। पुतिन अब 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। सन 2024 में जब उनका कार्यकाल खत्म होगा, उस समय वह 71 साल के हो जाएंगे और उस समय वह स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले व्यक्ति भी हो जाएंगे। पुतिन ने इस चुनाव से पहले अपने देश के नागरिकों से वायदा किया था कि वे पश्चिमी देशों के खिलाफ रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और लोगों के जीवन स्तर को सुधारेंगे।
रूसी चुनाव आयोग के अनुसार 18 सालों से राजनीति में अपना दबदबा कायम रखने वाले पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। जीत के बाद पुतिन ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस जीत का भरोसा था। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बीते 18 सालों से राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। जीत के बाद पुतिन ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस जीत का भरोसा था, क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी विश्वास मत हासिल कर लिया था।
अभी तक के नतीजों के मुताबिक पुतिन के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी और कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुदिनिन को करीब 13 प्रतिशत वोट मिले, जबक नेशनलिस्ट व्लादिमीर झिरिनोवस्की को करीब छह प्रतिशत वोट मिले हैं। कोई भी उम्मीदवार पुतिन को टक्कर नहीं दे सका। विपक्षी नेता ऐलेक्सी नवॉलनी को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। 65 साल के पुतिन साल 2000 से रूस के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं।