खबरेदेश

पंजाब विस चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

नई दिल्ली, =  कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची शुक्रवार को यहां जारी की है। यह सूची पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री के हस्ताक्षर से जारी की गयी है।

सूची के मुताबिक विधानसभा की गुरदासपुर सीट से बरिंदरजीत सिंह पहरा, खेमकरण से सुखपाल सिंह भुल्लर, भोलठ से गुरविंदर सिंह अटवाल ,करतारपुर (सु.) से चौ. सुरिंदर सिंह, बंगा (सु.) से सतनाम सिंह कैंथ, बलाचौर से दर्शन सिंह मांगेपुर, खरड़ से जगमोहन सिंह कंग, समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों, गिद्दड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वर्रिन्ग, मलौट (सु.) से अजायब सिंह भट्टी, मुक्तसर से करन कौर बराड़, जैतू (सु.) से मोहम्मद सद्दीक, बठिंडा ग्रामीण (सु.) से हरविंदर सिंह लड्डी, सुनाम से दमन थिंड बाजवा, भदौर से निर्मल सिंह निम्मा और अमरगढ़ से सुरिंदर सिंह धीमान प्रत्याशी बनाये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close