खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य
नवरंग स्टुडियो में आग लगने से एक घायल

मुंबई, 19 जनवरी (हि.स.)। लोअर परेल स्थित नवरंग स्टुडियों में मध्यरात्रि में आग लगने से यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अग्रिशमन दल के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में अग्रिशमन दल का एक अधिकारी जख्मी हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लोअर परेल में बनाए गए स्टुडियों के चौथे मजले पर अचानक आग लग गई थी। वैसे यह स्टुडियो पिछले 20वर्षों से बंद है। इस स्टुडियो में आग लगते ही आस के क्षेत्र के निवासियों में तनाव फैल गया। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यहां इस समय शीतकरण का काम जारी है।