खबरेछत्तीसगढ़राज्य

नक्सलियों के खिलाफ लोहा ले रहे अधिकारियों को मिला प्रमोशन

जगदलपुर, 28 दिसम्बर =  बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लोहा ले रहे 53 पुलिस अधिकारी और जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। ये जवान और अधिकारी सहासिक एवं उत्कृष्ट कार्य करते नक्सलियों को लगातार मात दे रहे हैं। इनमें 11 दंतेवाड़ा जिले के हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा सहित बीजापुर, सुकमा और कांकेर जिले के 53 पुलिस अधिकारी और जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई है।

इनमें दंतेवाड़ा के आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक शामिल हैं। पदोन्नति पाए जवान-अधिकारियों में उप निरीक्षक नरेश कुमार कांगे, सहायक उप निरीक्षक संग्राम सिंह, संजय कुमार पाल, प्रधान आरक्षक संजय पोटाम, आरक्षक सन्नू पोटाम, राम अवतार पटेल, हेमंत सिंह उर्वेती, उदयभान राठिया, रामप्रसाद चौधरी, भीषम कतलाम तथा प्रमोद कुमार यादव के नाम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close