खबरेझारखंड

देश की सबसे बड़ी दार्शनिक संपत्ति हैं विवेकानंद के विचार : सुदेश महतो

रांची, 12 जनवरी=  आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और शिक्षाएं देश की सबसे बड़ी दार्शनिक संपत्ति हैं। स्वामी विवेकानंद एक संत और भारत के सच्चे देशभक्त थे।

भारतीय युवाओं को प्राचीन भारत से लेकर अभी वर्तमान भारत तक सबसे ज्यादा किसी महापुरुष ने प्रभावित और प्रेरित किया होगा, तो वो है स्वामी विवेकानंद, आज वे हर भारतीय युवा के लिये आदर्श है। महतो गुरूवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सिल्ली स्टेडियम में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

गूँज परिवार और आजसू परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच हजार लोगों ने भाग लिया। मौके पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वामी विवेकानन्द के स्लोगन उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए को लिखा और पूरे समाज को एक सन्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close