दिल्ली : कांग्रेस को तगड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली हुए भाजपा में शामिल

National.नई दिल्ली, 18 अप्रैल = दिल्ली नगर चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
अरविंदर सिंह लवली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुआई में भाजपा में शामिल हुए। लवली ने भाजपा में शामिल होने से पहले अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद वह पार्टी में शामल हुए। लवली के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक भाजपा का हाथ थाम लिया है।
अमित शाह के कमरे में अरविंदर सिंह लवली को गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर भाजपा में शामिल करवाया गया। वैसे अरविंदर के काफी समय से भाजपा में जाने की खबरें थीं।
अरविंदर सिंह लवली की गिनती दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है। वह शीला दीक्षित गुट का माना जाता है। अजय माकन के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नाखुश नेताओं में उनका नाम भी शामिल है।
व्हाट्स एप, फेसबुक यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए कानून बनाने पर केंद्र सरकार गंभीर
सूत्रों के मुताबिक एमसीडी चुनावों में अजय माकन ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को किनारे कर दिया। अपनी अनदेखी से कई नेता नाराज हैं। अरविंदर भी उन्हीं में से एक थे। हालांकि एमसीडी चुनावों में उम्मीदवारों को लेकर अजय माकन के साथ मानमनौवल की कोशिशें की गई, लेकिन बात नहीं बनी। नतीजा लवली भाजपा में शामिल हो गए।
दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने बताया कि, भाजपा की नीतियों सिद्धांतों और तीन साल में मोदी जी ने जो नेतृत्व देश को दिया है। देश को मोदी जी ने जो भष्टाचार मुक्त शासन दिया है इससे प्रभावित होकर कांग्रेस के कई अच्छे नेता पार्टी में आ रहे हैं। हम उनकी भावनाओं का आदर करते हैं। इससे साबित होता है कि हम वादे नहीं कर रहे हैं, काम कर रहें।