उत्तर प्रदेशखबरे

ठंड व भूख से बेहाल दो मनरेगा मजदूरों ने दम तोड़ा, हड़कंप

कुशीनगर 29 दिसम्बर =  कुशीनगर जिले के दुदही में ठंड व भूख से बेहाल मुसहर जाति के दो मनरेगा मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों के नाम अन्तोदय राशन कार्ड व मनरेगा का जाब कार्ड भी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर स्वास्थ्य टीम व राजस्व विभाग की टीम रवाना की गई।

घटना गुरूवार सुबह की है। दुदही विकास खंड के मठिया माफी टोला निवासी सुरेश (35) व गाम्हा (37) पुत्र शिवमंगल सगे भाई हैं। पर पिता की मौत के बाद दोनो अलग अलग झोपड़ी में रहते थे। दोनो परिवारों की जीविका खेतों में मजदूरी पर आधारित थी। कई दिनों से दोनो बीमार चल रहे थे। पर दवा के अभाव में इलाज नही हो पा रहा था। बीमारी के चलते मजूदरी करने भी नही जा पा रहे थे। दोनो के परिवारों को मिलाकर दो महिलाएं व आठ बच्चें है। जिनके भरण पोषण का सवाल खड़ा हो गया है।

परिवार को भोजन करने की भी दिक्कत हो गई थी। इनके नाम से जारी मनरेगा योजना के जाब कार्ड और अन्तोदय योजना के कार्ड पर अंकित इंदराज बताते है कि इन परिवारों को न राशन मिल रहा था न मजदूरी मिल रही थी। घटना की सूचना पर मौके पर राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. ए के सिंह का कहना है कि गांव के लोगों की जांच कर उपचार व निरोधात्मक उपाय किए जा रहे है। एसडीएम विपिन कुमार सिंह का कहना है कि राजस्व टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। मृतक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाई जाएगी और दोषी पाए गए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close