खबरेजम्मू

जम्मू : बर्फबारी से सड़क, हवाई यातायात, बिजली, पानी सेवाएं ठप.

जम्मू, 25 जनवरी=  घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होते ही बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के कारण घाटी देश के बाकी हिस्सों से कट गई है तथा यहा के सामान्य जनजीवन पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। सडक और हवाई यातायात बंद हो कर रह गया हे। घाटी के विभिन्न इलाकों में बिजली, पानी व संचार सेवाएं ठप होकर रह गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक बारिश व हिमपात की सम्भावना बनी हुई है। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बर्फबारी के बाद बढी फिसलन के कारण बंद कर दिया गया हैं। हवाई सेवा आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रखी गई है। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से घाटी में जरूरी सामान के दामों में उछाल आया है। घाटी के मैदान इलाकों में हल्की तो पहाडी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के कारण अंतर जिला को जोड़ने वाली सडकों जो कि श्रीनगर को दूसरे जिलों से जोड़ती हैं भी प्रभावित हुई हैं।

वहीं ताज़ा हिमपात से हिमस्खलन का खतरा भी पैदा हो गया है। प्रशासन ने घाटी उच्च पर्वतीय इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने को कहा है। ताजा बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रशासन ने बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। तमाम जिलों में लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुले रहेंगे तथा आम जनता इन से मदद मांग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close