खबरेदेश

गरीब वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त मिलेंगे आवश्यक उपकरण

नय दिल्ली, 01 जनवरी =  देश के प्रत्येक राज्य के दो जिलों में गरीबी सीमा रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले कम से कम एक हजार वरिष्ठ नागरिकों को केन्द्र सरकार की ओर से छड़ी, ऐनक, सुनने का उपकरण आदि वस्तुएं निशुल्क दी जाएगी।

केन्द्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय की नई स्कीम जनवरी माह से मार्च तक चलाई जाएगी। मुख्यमंत्रियों को इस बारे में पत्र लिखकर दोनों जिलों और लाभार्थियों के पहचान कर तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया गया है। लाभार्थियों की पहचान आयुक्त अथवा जिला अधिकारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के उपकरण भारतीय कत्रिम अंग निर्माण निगम इन आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली एजेंसी की पहचान करेगा। इस स्कीम का उदृेश्य आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध व्यक्तियों को लगभग सामान्य जैसा जीवन व्यतीत करने में मदद करना है जो बुढ़ापे के विभिन्न रोगों से परेशान रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस समय देश में दस करोड़ 38 लाख वरिष्ठ नागरिक हैं| इनकी संख्या वर्ष 2026 तक बढ़कर 17 करोड़ 30 लाख हो जाने की आशा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close