खबरेमहाराष्ट्रमुंबई
गडकरी की जगह संभाजी महाराज का पुतला स्थापित किया जाये – संभाजी ब्रिगेड

मुंबई, 09 जनवरी = पुणे में संभाजी मैदान में गडकरी की जगह संभाजी महाराज का पुतला स्थापित किए जाने की मांग संभाजी ब्रिगेड के प्रवक्ता अमोलमिटकरी ने किया है। उन्होंने यह मांग पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया है।
मिटकरी ने कहा कि संभाजी मैदान से गडकरी का पुतला चुनाव को देखते हुए नहीं निकाला गया है। संभाजी मैदान में से गडकरी का पुतला निकालकर संभाजी महाराज का पुतला स्थापित किए जाने की स्थानीय महानगर पालिका से कई बार मांग की गई थी। उसके लिए पत्र दिए गए थे, लेकिन मांग पर विचार न होने पर गडकरी का पुतला निकाला गया है। मिटकरी ने कहा कि संभाजी मैदान में गडकरी के विरोध का हमेशा विरोध किया जाता रहेगा।