आश्चर्यजनक : भारत में दुनिया का सबसे बड़ा 181 सदस्यों वाला परिवार मिजोरम में

नई दिल्ली (ईएमएस)। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिजोरम के जियोना चाना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना गया है।इस परिवार में 181 सदस्य हैं।इस परिवार के मुखिया जियोना चाना की 39 पत्नियां हैं।94 बच्चे हैं,14 बहुएं और 33 पोते-पोतियों का यह परिवार मिजोरम में रहता है।
181 सदस्यों वाला यह परिवार एक ही मकान में रहता है।मिजोरम के वक़्तवांग गांव में सौ कमरों के चार मंजिला मकान में रहने वाले इस परिवार को 1 दिन में खाने के लिए 30 चिकन, सैकड़ों अंडे,60 किलोग्राम आलू 100 किलोग्राम चावल और लगभग 20 किलोग्राम फल प्रतिदिन भोजन नाश्ते में लगते हैं।
तेज प्रताप यादव की जूता चुराई रस्म में साली ने मांगे 10 लाख रूपये , तेजस्वी ने कराई इतने में डील
इस परिवार की देखरेख चाना की पहली पत्नी जाथिआंगी के पास है।उन्होंने अपने परिवार में सेना जैसा अनुशासन कायम कर रखा है।उनके निर्देश पर नियमित साफ-सफाई, भोजन बनाना, कपड़ा धोना, बच्चों को संभालना और परिवार की अन्य जिम्मेदारी वह देती हैं। उनके परिवार के हर सदस्य उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं इस परिवार के मुखिया जियोना चाना ने 17 वर्ष की उम्र में जाथि आंगी से विवाह किया था। उसके बाद उनकी सहमति से ही 38 और शादियां करके परिवार को एक साथ जोड़े रखा। इसमें जियोना चाना और उनकी पत्नी जाथि आंगी की बड़ी भूमिका है।आज जब सब एकल रहना चाहते हैं।ऐसी स्थिति में 181 लोगों के परिवार को एक साथ रख पाना और उसमें भी 39 पत्नियां पति से संतुष्ट हों, 39 सौत एक साथ रह लें, यह आश्चर्यजनक है।