Home Sliderदेशनई दिल्ली

आज कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति करेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली, 25 नवम्बर (हि.स.)। हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में पहली बार शनिवार से कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कर रहीं हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी समेत प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे। गीता महोत्सव वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इसमें एक साथ 18 हजार छात्र अष्टादश श्लोकी गीता का एक साथ पाठ करेंगे। इसके साथ ही देश विदेश में सैकड़ों लोग इसका साथ-साथ पाठ करेंगे। इस महोत्सव के दौरान देश भर के 574 जिलों से युवा बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। ये सभी अपने-अपने जिलों से मिट्टी भी लेकर आएंगे जिनका इस्तेमाल भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाने के लिए किया जाएगा। हरियाणा सरकार का मकसद इस कार्यक्रम के सहारे देश की एकता एवं अखंडता का सन्देश देना हैं।

वैश्विक पाठ में आस्ट्रेलिया (कैनबरा), बहरीन, कनाडा (बैंकूवर), फ्रांस (पेरिस), हांगकांग, इंडोनेशिया (जकार्ता), केन्या, कुवैत, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, स्वीटजरलैंड, यूनाइटेड अरब अमीरात, ब्रिटेन, और अमेरिका के कैलीफोर्निया, एरिजोना, शिकागो और न्यूयार्क से प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
Close