आंतरिक सर्वे में एक दुसरे को टक्कर दे रही है भाजपा और शिवसेना !

मुम्बई, 19 जनवरी = मुम्बई मनपा चुनाव के लिए भाजपा ने आंतरिक सर्वे करवाया है। इस सर्वे में मुम्बईकरों ने भाजपा को 33 प्रतिशत और शिवसेना को 33 प्रतिशत सत्ता की भागीदारी देने की उत्सुकता दिखाई है। भाजपा ने 227 सीटों में से 227 सीटों पर यह सर्वे करवाया था और उसने शिवसेना से 114 सीटों की मांग की है। मुंबईकरों ने जिसे नकारा है, वह बसपा है, जिसे शून्य प्रतिशत मिला है।
गौरतलब है कि चुनाव के पहले राजनीतिक दल अपना स्वयं का सर्वे करवाते हैं और उसी अनुपात में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारते हैं। भाजपा ने कई मुददों पर मुंबईकरों की राय जानने के लिए यह सर्वे करवाया था। यहां पर मनपा चुनाव को लेकर मुम्बईकरों ने जो राय दी है, वह तथ्यात्मक रूप में इस प्रकार है।
आगे पढ़े : सीटों के बटवारे को लेकर टूटेगी भाजपा-शिवसेना युति ?
मुंबईकरों ने भाजपा को 33 प्रतिशत, शिवसेना को 33 प्रतिशत, कांग्रेस को 18 प्रतिशत, राष्ट्रवादी कांग्रेस को 4 प्रतिशत, मनसे को 7 प्रतिशत, सपा को 2 प्रतिशत, एमआईएम को 1 प्रतिशत, आरपीआई को 1 प्रतिशत, अन्य को 1 प्रतिशत व बसपा को शून्य प्रतिशत नगरसेवक चुने जाने की राय दी है। उत्तर प्रदेश में भले बसपा का वजूद हो, मुंबईकरों ने तो उसके शून्य प्रतिशत नगरसेवक चुने जाने की राय दी है।