खबरेमहाराष्ट्र

अमरावती जिले में विधायक बच्चू कड़ू के किसान मोर्चे पर पुलिस का लाठीचार्ज, 26 लोग घायल,

मुंबई, 05 जनवरी (हिं.स.)। अमरावती जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर निर्दलीय विधायक बच्चू कड़ू के मोर्चे पर पुलिस को अचानक लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में 26 किसान घायल हुए हैं। इस घटना से यहां तनाव फैल गया था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

kbn10-news-amrawti-23
मिली जानकारी के अनुसार प्रहार संगठन के अध्यक्ष व निर्दलीय विधायक बच्चू कड़ू ने गुरुवार को नोटबंदी के बाद किसानों को हो रही दिक्कतोंको लेकर अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला था। इस मोर्चे में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

kbn10-news-amrawti-2मोर्चे में सबसे आगे महिलाएं थी, लेकिन अचानक मोर्चे में शामिल महिलाओं व पुलिस के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे पुलिस को पहले आंसू गैस छोडनी पड़ी और बाद में लाठी चार्ज करना पड़ा। इस घटना के बाद घटनास्थल पर माहौल तनावग्रस्त हो गया था, लेकिन यहां स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close