खबरे

अनुष्का शेट्टी से शादी पर बोले प्रभास , बने चुके हैं ग्लोबल आइकन

मुंबई (ईएमएस)। बाहुबली के अभिनेता प्रभास ऐसी खबरें आईं कि वह बाहुबली में उनकी को-स्टार रहीं अनुष्का शेट्टी से शादी कर सकते हैं। लेकिन इस बात को प्रभास और अनुष्का ने सिरे से खारिज कर दिया। अब कहा जा रहा है कि प्रभास अभिनेता चिरंजीवी की भतीजी निहारिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि खुद चिरंजीवी ने इन बातों को बस अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी खबरें फैलनी बंद होनी चाहिए। बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास ग्लोबल आइकन बने चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तो अच्छी-खासी है ही साथ ही जितने वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतने ही अपनी शादी की खबरों को लेकर भी।

जमानत मिलने के बाद यह काम पूरा करने में जुटे सलमान , महीने के अंत तक करना चाहते हैं……..

बता दें कि बाहुबली 2 की सफलता के बाद अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बनी थीं। यह भी कहा गया कि दोनों ने पिछले साल दिसम्बर में सगाई कर ली है। लेकिन दोनों कलाकारों ने इस बात को लेकर कहा कि ये सब अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त पर हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब बाहुबली शूट हो रही थी तब प्रभास को शादी के 6000 प्रपोजल मिले थे। करियर की बात करें तो फिलहाल प्रभास उनकी अगली मेगा बजट फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे है। इस फिल्म में भी प्रभास बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर होंगी।

Related Articles

Back to top button
Close